सोमवार 18 जनवरी को नेहरू नगर स्थित डीएसपी कार्यालय से आईजी विवेकानंद सिन्हा इसका शुभारंभ किया।
पहली बार होगा जब ट्रैफिक पुलिस के इस कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर शामिल हुए।
थर्ड जेंडर ट्विनसिटी के चौक चौराहों के साथ कई स्थानों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी।
इस बार यातायात पुलिस सरकारी, बीएसपी, स्कूल-कॉलेज के छात्र, निजी कंपनी के कर्मचारी, बैंक, बीमा और औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को भी ट्रैफिक के नियमों की जानकारी दी।
ट्रैफिक डीएसपी गुरजीत सिंह ने बताया कि 17 फरवरी तक अवेयरनेस प्रोग्राम किया जाएगा। अंजोर रथ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जाएगा।
जिले के ब्लैक और ग्रे स्पॉट में भी संबंधित एजेंसी के साथ मिलकर रोड इंजीनियरिंग में सुधार करेंगे।