? रिपोर्टर कृष्ण कांत त्रिपाठी गरियाबंद
ग्राम जडजडा में भक्त गुहा निषादराज की जयंती मनाई गई इस कार्यक्रम के शुभारंभ में छत्तीसगढ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जनक ध्रुव, मुख्यअतिथि के रूप मेें शामिल हुए उन्होने समाज जनो के साथ पुजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति समृध्दि की कामना किया, इस दौरान कांग्रेस नेता जनक ध्रुव ने न्यूज़ 24 कैरेट संवाददाता को कहा कि निषाद राज गुहा करूणा समर्पण व त्याग के प्रतिमूर्ति थे, आज की उसकी जयंती के अवसर पर उन्होने सभी समाजजनो को शुभकामना देते हुए कहा कि हमें सबसे ज्यादा ध्यान शिक्षा पर देना है, सभी अपने बच्चों को अवश्य पढाये शिक्षा से ही समाज को सर्वोच्च स्थान तक पहुंचाया जा सकता है, इस मौके पर प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित मिरी, विधानसभा अध्यक्ष अमृत पटेल, शिवाजी राव , सुरज यादव, वरिष्ठ नागरिक सेवाराम पटेल, आदोराम पटेल, गणेश पटेल, डोमार साहू, पुरन , माधव निषाद, राधेश्याम निषाद, अंजोर सिंह ध्रुव, तिहार सिंह ध्रुव, नोहर, उषाराम विश्वकर्मा, हीरालाल यादव, सुरज कुमार यादव, जगमोहन कुमार निषाद, व बडी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे ।
