? रिपोर्टर गिरीश तिवारी गरियाबंद
तहसील मुख्यालय मैनपुर के साहू समाज भवन में शनिवार शाम को अध्योध्या मे निर्माण हो रहे भव्य भगवान श्री राम मंदिर हेतु समर्पण निधि संग्रहण के सबंध में बैठक आयोजित किया गया, इस बैठक में राजिम के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय,गिरिश उपासने, अनिल चन्द्राकर, विशेष रूप से उपस्थित थे, इस दौरान राजिम के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने न्यूज़ 24 कैरेट को कहा कि भगवान राम जन्मभूमि में श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण के लिए जन जन की सहभागिता सुनिश्चित करने और सभी को रामकाज में लगने की अपील की उन्होने न्यूज़ 24 कैरेट संवाददाता को कहा कि यह हमारे लिए ऐतिहासिक और स्वर्णिम समय है कि हमें भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण सहभागी बनने का अवसर मिला मंदिर निर्माण के बाद भारत विश्व की संस्कृति धार्मिक, राजधानी के रूप में जाना जायेगा, उन्होने कहा मंदिर निर्माण में क्षेत्र के हर घर परिवार की सहभागिता होनी है यह हमारी स्वंय की जिम्मेदारी है, इस दौरान गिरीश उपासने ने न्यूज़ 24 कैरेट को कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य में 15 दिवस का समय दान देकर दानराशि संग्रहित करने की अपील सभी से किया ।
मैनपुर के मोहित द्विवेदी ने मंदिर निर्माण के लिए एक लाख रूपये का चेक दिया
मैनपुर नगर के वरिष्ठ व्यवसायी व राम मंदिर निर्माण समिति गरियाबंद के जिला उपाध्यक्ष मोहित द्विवेदी ने मंदिर निर्माण के लिए एक लाख रूपये का चेक धनराशि संतोष उपाध्याय को प्रदान किया, इस दौरान प्रमुख रूप से राजिम के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, गिरीश उपासने, अनिल चन्दाकर, योगेश शर्मा, दिनेश शर्मा, मोहित द्विवेदी, दुलार सिन्हा, रामस्वरूप साहू, नंदकिशोर चौबे, राजेन्द्र तिवारी, मनोहर बघेल, डोमार साहू, तुलसी राम राठौर, महेश कश्यप, दिलीप साहू, नरेश सिन्हा, आभाष निषाद, रोहित नायक, हर्ष अवस्थी, संवितानंद साहू, उपेन्द्र साहू, सुनिल बाम्बोडे, प्रवीण सिन्दे, मुकेश सिन्हा, देवेन्द्र सिन्हा, संतोष यादव, सुन्दरलाल विश्वकर्मा, ऋषिकेश दास , ढोलू , सहित बडी संख्या मे नगर के लोग उपस्थित थे ।
