पाटन। ग्राम सेलूद में आज दूसरा दिन भी राम भक्तों के द्वारा प्रभात फेरी निकालकर अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का संदेश दिया गया l ग्राम के प्रमुख मार्गों खोपली धरसा पटेल चौक, गांधी चौक, रामायण स्थल, जैत खाम चौक, महराज पारा, मंडल पार, शास्त्री चौक होते हुए पुराना पंचायत भवन के पास समापन किया गया l सभी भक्तजन ढोल मंजीरे के साथ राम नाम का कीर्तन करते हुए प्रभात फेरी निकालकर संदेश देने का कार्य ग्रामीणों के द्वारा हर रोज किया जा रहा है l इस प्रभात फेरी के पुनीत अवसर पर ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच श्रीमति खेमिन साहू, रमेश देवांगन, खेमलाल साहू,कृष्ण कुमार साहू, टामन लाल साहू, मुकतु राम साहू , अमरचंद साहू ढोलक वादक, सीताराम यादव, अनिल बनपेला, रामसिंग पठारी, भोलाराम साहू, कलेश्वर शुक्ला, हरीश डहरिया, यशवंत सेन, प्रकाश साहू, विकाश बारले, रवि पटेल, अशोक जैन, उमेश देवांगन, मदन वर्मा,सुनीता सेन, संगिता ठाकुर, भुनेश्वरी साहू, डीलेश्वरी देवांगन, केवरा साहू, शैल साहू, ललिता साहू, मुकेश कुर्रे, गोविंद साहू, कृष्णा साहू, राजू साहू, कुलदीप साहू, जीवन साहू, राजूलाल साहू, संतोष साहू सहित ग्रामीण जनो की उपस्थिति रही l
रामभक्तों ने प्रभात फेरी निकाल ढोल मंजीरों की थाप पर किया राम नाम का कीर्तन
