शिक्षक कला व साहित्य अकादमी के शिकसा काव्य धारा का सिल्वर जुबली 17 जनवरी को

दुर्ग—-शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के द्वारा शिक्षकों के लेखन क्षमता को निखारने व मंच प्रदान करने के लिए आन लाईन काव्य धारा कार्यक्रम शिकसा काव्य धारा प्रारंभ किया गया सफलता पूर्वक 24 सप्ताह संपन्न होने के बाद 25 वी कड़ी याने सिल्वर जुबली कार्यक्रम संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन में दिनांक 17 जनवरी रविवार को रात्रि आठ बजे आयोजन किया गया है ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि -प्रो.एम.सी.हिमधर -प्राध्यापक -शास.महाविद्यालय बैकुठपुर कोरिया अध्यक्षता- डाॅ. शिवनारायण देवांगन “आस” संयोजक- शिक्षक कला व साहित्य अकादमी,विशेष अतिथि- टीकाराम सारथी-प्राचार्य जांजगीर-चांपा करेंगे ।
कार्यक्रम में सरस्वती वंदना- कृति बक्शी दुर्ग,राजगीत-पूर्वा श्रीवास्तव दुर्ग,शीर्षक गीत-लक्ष्मी करियारे- जांजगीर व सूरज श्रीवास कोरबा, अकादमी प्रेरणा गीत-धनसाय सिंह कोरिया,अकादमी संदेश गीत- प्रकाश चन्द्र चेलक दुर्ग,अकादमी प्रेरक भोजपुरी गीत-मनफेर बिजौरिया कोरिया प्रस्तुत करेंगे ।

      इस सप्ताह के प्रतिभागी कवि- अरूण साहू- प्राचार्य बालोद, कुमुदनी द्विवेदी-प्राचार्य कमरीद जांजगीर, चमेली साहू-व्याख्याता सुकली जांजगीर, डाॅ.दुलारी चन्द्राकर- व्याख्याता ढौर दुर्ग, सैय्यद इफ्तिखार हसन -स.शिक्षक पटेल पारा कोरिया होगे ।                                      
                   इस काव्य धारा के  निर्णायक- बिजेन्द्र अहीर कोरिया व संचालन अनिता मंदिलवार "सपना" सरगुजा करेंगे ।
            संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन "आस" ने अपील किया है कि सभी पदाधिकारी व सदस्य जुडकर कार्यक्रम को  सफल बनाये। 

          

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *