मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम भिलाई के सेक्टर-1 में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। भिलाई के सेक्टर-1 स्थित उद्यान में ‘‘पांच बछर भिलाई के लोगन के भलाई के‘‘, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से मुलाकात की। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, खाद्यमंत्री अमरजीत सिंह भगत, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री शिव डहरिया, विधायक अरुण वोरा, भिलाई महापौर और विधायक देवेंद्र यादव, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, पूर्व महापौर सुश्री नीता लोधी सहित नगर निगम के पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *