दुर्ग। आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा अंजोरा मंडल के ग्राम पंचायत नगपुरा में भारत को जानो भारत को मानो भारत का बनो भारत को बनाओ के उद्देश्य को लेकर युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें प्रमुख रुप से दुर्ग जिला महामंत्री ललित चंद्रकर द्वारा दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर मुख्यरूप से भाजपा अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, उपसरपंच इतवारी राम निषाद, भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य बलराम कौशिक, मंडल भाजयुमों मंत्री शंकर चौहान, गोरख गोस्वामी, सन्दीप चन्द्राकर, हेमन्त सिन्हा अखलेश मदारिया, संगीता धनकर, दीपिका देवांगन भारती साहू रीमा प्रेम शंकर हिमांशु रोशन दिव्या खुशबू सुमन धर्मवीर सुनील यादव प्रवीण धनकर नमिता प्रियांशु तुषार आदि उपस्थित थे।
नगपुरा में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जी की जयंती
