? जिला संवाददाता तेनसिंह मरकाम गरियाबंद
विकासखंड मैनपुर पंचायत सागड़ा में स्थित नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र है जोकि इस वनांचल क्षेत्रों के लिए वरदान साबित होगा इस उद्देश्य से इस उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया था क्योंकि वनांचल होने की वजह से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का सुविधा नहीं मिल पा रहा था झोलाछाप डॉक्टरों इन इलाकों में अपना धाक जमा चुके थे। पर आज दृश्य देखकर लगता नही की सागड़ा के लोगो को उपस्वास्थ्य केंद्र से कोई लाभ मिल सकता है।
देखिये वीडियो…..
इन ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव बहुत ज्यादा देखा जा रहा है सरकार के बनाए गए इस उप स्वास्थ्य केंद्र से उम्मीद थी इस वनांचल के लोगों को एक बेहतर है सुविधा मिल पाएगा लेकिन आज इस स्थिति पर इस उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंच चुकी है कि यहां पर स्वास्थ्य सेवाएं तो दूर की बात यहां कोई डॉक्टर तक आना पसंद नहीं कर रहे हैं क्योंकि इस उप स्वास्थ्य केंद्र के अंदर जितनी भी सुविधाएं स्ट्रक्चर चीजें खिड़की दरवाजे यहां तक कि बॉथरूम को इस तरह से नुकसान पहुंचाया गया है मानो या उप स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ नाम मात्र का है बिल्कुल तबेला में तब्दील हो गया है।
गांव वाले ने news24carate के जिला रिपोर्टर तेनसिंह मरकाम को बताए कि जब से उपस्वास्थ्य केंद्र बना है तब से यहाँ कोई डॉक्टर नही आया न ही इसका अब तक उद्घाटन हुआ है ऐसे में एक बड़ा सवाल सरकार के दावों पर खड़ा होता है कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं किस तरह से लोगो को मिलेगा।
इस वनांचल इलाके में दूर दूर तक अस्पताल नही है जिस वजह से लोगो को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीण अंचलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए 40 से 50 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है क्योंकि यहां पर ना कोई डॉक्टर है ना कोई नर्स है उप स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया था तो तबेलों में तब्दील हो रहा है ऐसे में इस स्वास्थ्य केंद्र सागड़ा में सस्वास्थ्य सेवा कब तक शुरू हो सकेगा बात अभी अंधेरे में फंसी हुई है।
