लोलेसरा मे संत समागम मेला 15 एवं 16 जनवरी को अधिकारियों को दायित्व सौपा गया

बेमेतरा। पंथ श्री उग्रनाम साहब स्मृति संत समागम मेला 15 एवं 16 जनवरी को ग्राम लोलेसरा मे आयोजित है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिव अनंत तायल ने कानून व्यवस्था को ध्यान मे रख कर जिले के अधिकारियों को दायित्व सौंपा है। जारी आदेश के अनुसार दुर्गेश कुमार वर्मा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अधीक्षक/नियंत्रण अधिकारी (पंथ श्री उग्रनाम साहब स्मृति संत समागम मेला) कानून व्यवस्था एवं प्रोटोकाॅल संबंधी दायित्व एवं मेला स्थल पर आवश्यक तैयारी हेतु समन्वयक अन्य विभाग। इस कार्य मे अपने अधिनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों की आवश्यकतानुसार ड्यूटी लगायेंगे। श्रीमती पुष्पलता उप वनमण्डलाधिकारी को लोकनिर्माण विभाग द्वारा मांग अनुसार कार्य स्थल पर बेरिकेटिंग व मंच निर्माण अदि हेतु पर्याप्त मात्रा मे बांस बल्ली उपलब्ध कराया जाना। श्री निर्मल सिंह कार्यपालन अभियंता लो.नि.वि. को कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा मापदण्ड अनुसार बेरिकेटिंग की व्यवस्थ ताकि भीड़ नियंत्रित रहे, साथ ही मंच व वीआईपी आगमन को दृष्टिगत रखते हुए हेलीपेड की व्यवस्था। श्री मुरारी श्रीहरी कार्यपालन यंत्री को छ.ग. राज्य विद्युत वितरण कम्पनी को कार्यस्थल पर आबाध गति से विद्युत व्यवस्था बनाये रखना। श्री पारस्कर जिला सेनानी होमगार्ड को मेला आयोजन के दौरान सुरक्षा की दृष्टिकोण से कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन वाहन (फायर ब्रिगेड) उपलब्ध कराना। डाॅ. एस के शर्मा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मेला के दौरान कार्यस्थल पर चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाॅफ तथा आवश्यक दवाओं व एम्बुलेंस की व्यवस्था। श्री होरी सिंह ठाकुर मख्य नगर पालिका अधिकारी को मेला स्थल पर आवश्यक साफ सफाई पेयजल हेतु टेंकर स्वचालित शौचालय आदि व्यवस्था करने का दायित्व सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *