? संवाददाता तेनसिंह मरकाम गरियाबंद
देवभोग थाना क्षेत्र के सभी ओड़िसा – छग सीमा पर चेक पोस्ट में लगातार देवभोग पुलिस की पेट्रोलिंग जारी है साथ ही गरियाबंद एसपी भोजराम पटेल ने एक विशेष टीम बनाकर धान तस्करों पर पैनी नजर बनाकर लगातार धान की तस्करी रोकने में कामयाबी हासिल कर भी रही है ,इसी कड़ी में बीती रात छग – ओड़िसा सीमा झरगांव के पोर्टिपारा के पास झरगांव निवासी जगन्नाथ नागेश पिता दिगाम्बर नागेश के द्वारा पड़ोसी राज्य ओड़िसा से छग के धान मंडियो में धान खपाने के लिए 100 पैकेट धान ट्रेक्टर वाहन क्रमांक CG 04 MN 1892 से धान की अवैध परिवहन करते गरियाबंद एसपी की विशेष टीम ने धर दबोचा ततपश्चात छग – ओड़िसा सीमा खुटगांव सीमा पर वाहन चालक भक्तराम पिता दाओराम ने वाहन मालिक रोशन के वाहन से 22 पैकेट धान की परिवहन करते पकड़ा गया व देवभोग पुलिस थाना में जब्त धान व वाहन को सौंपा गया है ,इस तरह लगातार कार्यवाही से धान तस्करों का हौसला पश्त होता दिख रहा है ।
