पंचायतों में विकास कार्य ठप, स्थिति गंभीर : डॉ.बालमुकुंद देवांगन

देवरीबंगला। पूर्व विधायक डॉ बालमुकुंद देवांगन ने खेरथा सर्किल के पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात की। ग्राम पंचायत पसौद के सरपंच एवं डौंडीलोहारा ब्लाक सरपंच संघ के अध्यक्ष पोषण देवांगन, पंच प्रतिमा देवांगन, हेमलता देवागन, चैती बाई निषाद, रेणुका देशलहरे, लता साहू, निराशा देवहारी, बिसन्तीन अमदिया, गन्नू डोगरे, श्यामू पटेल, जागेश्वर पटेल, भरदा (ट) के सरपंच राधिका देवांगन, हरदी सरपंच प्रतिनिधि डोमन ठाकुर सहित सभी से सौजन्य भेंट कर नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। सरपंचों ने कहा ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पूरा ढप है। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के कार्य कुछ पंचायतों में चल रहा है तथा पूर्व में निर्माण कार्यों का राशि आज पर्यंत अपर्याप्त हैं।निर्माण कार्यों की राशि नहीं मिलने से ब्लॉक के सरपंचों में आक्रोश है। विकास एवं निर्माण कार्य राशि के अभाव मेंअधूरे पङे है। पूर्व विधायक ने कहा प्रदेश की सरकार सिर्फ नरवा,गरवा, घुरवा, बाड़ी एवं गोबर खरीदी तक सिमट गई है। विकास कार्य ठप पड़े हैं, किसान परेशान है, मजदूरों के पास काम नहीं है। भूपेश सरकार लोगों को भ्रमित एवं गुमराह कर रही है। 15 वर्षों में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की रमन सिंह सरकार के नेतृत्व में जो विकास की गति थी। वर्तमान में गति थम गई है। डा. देवांगन के साथ आदिम जाति सेवा सहकारी समिति देवरी के अध्यक्ष राधेश्याम देवांगन, पूर्व विधायक प्रतिनिधि चुम्मन चंद्राकर एवं ऋतुराज पिपरिया उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *