ग्राम पंचायत सेमरी में 37.50 लाख के विकास कार्यो का हुआ भूमिपूजन

पाटन । समीप के गाँव सेमरी में 37.50 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन शनिवार को जिसमें सामुदायिक भवन सार्वजनिक शौचालय ,सुगम सड़क योजना शामिल है ।
कार्यक्रम की शुरुवात पूजा अर्चना माल्यार्पर्ण करने किया गया । भूमिपूजन के कार्यक्रम की मुख्यथिति आशिष वर्मा ओएसडी मुख्यमंत्री थे , कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गा कमलेश नेताम ने किया विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष देवेंद्र चन्द्रवँशी , जनपद सदस्य मधु वर्मा ने किया।
मुख्यअतिथि आशीष वर्मा ने कहा कि विकास की कड़ी में आज ग्राम सेमरी भी जुड़ गई हैआप सभी जनता ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को दो बार आशिर्वाद दिया है आप सभी ने पहले विधायक बनाया फिर दूसरे आशीर्वाद के रुप में आप सभी ने मुख्यमंत्री बनाया है ।
मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने दिशा निर्देश दिया गया है की सभी गाँवो में विकास कार्य होना ही चाहिये, 15 साल को हम सभी ने देखा है पहले हम छतीसगढ़ ने रह कर रायपुर ने जाकर किसी अधिकारी से हिंदी में बात नही करने पर वो अधिकारी हमारी सुनता नही था लेकिन आज भुपेश बघेल की सरकार में अधिकारियों द्वारा ही छतीसगढ़ की बोली बोली जा रही है ।
जनपद पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र चन्द्रवँशी ने कहा कि भुपेश बघेल जी हमारे क्षेत्र से अनजान नही है किस गाँव मे किस तरह की समस्या है मुख्यमंत्री जानते है आज ग्राम सेमरी में बहुत से विकाश कार्यो की सौगत मिली है गाँव गाँव मे पेयजल की सुविधा मिल रही है किसानों के प्रति भी कॉग्रेस की सरकार निरंतर कर रही है आगे भी विकास होता रहेगा ।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के ब्लाक कॉग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा सरपंच ज्योति उपसरपंच जयप्रकाश धीवर गालव वर्मा तरुण बिजौर कमलेश नेताम शत्रुहन वर्मा , शंकर यादव जवाहर नायक आशीष बंछोर पीतांबर पटेल कपिल वर्मा जीवराखन यदु , राजेंद्र वर्मा ,सतानद ठाकुर गायत्री वर्मा अमरीका यादव निर्मला वर्मा रामेश्वरी ठाकुर प्रभा जांगड़े हेमिन ठाकुर एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *