अमलीपदर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बारूका रही विजेता

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

अमलीपदर। शीतकालीन महीने में बिंद्रा नवागढ़ क्षेत्र में खेलों का विशेष रुचि देखने को मिलता हैअमलीपदर पगड़ी पटेल स्टेडियम (कुरलापारा) मैं एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता रखा गया है जिसमें फाइनल मुकाबला गरियाबंद बारूका टीम और कुर्ला पारा अमलीपदर के बीच हुआ जो काफी रोमांचक स्थिति में फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें काफी 19- 20 की पॉइंट्स मे खेल चलता रहा और अंतिम समय मे बारूका फाइनल मुकाबले में अपनी जीत हासिल की|
जिसमें उपस्थित मुख्य अतिथि जनपद पंचायत मैनपुर के सदस्य ललिता यादव एवं अमलीपदर के थाना प्रभारी नवीन राजपूत एवं उनकी पुलिस टीम रिजवान कुरैशी ,दिनेश यादव एवं अन्य पुलिस टीम वॉलीबॉल प्रतियोगिता मैं उपस्थित हुए एवं थाना प्रभारी ने वॉलीबॉल के महत्व को news24 कैरेट को बताते हुए उसके इतिहास के बारे में बताया न्यूज़ 24 कैरेट रिपोर्टर को की वॉलीबॉल के जनक माने जाने वाले जी मॉर्गन (G Morgan) ने 1895 में एक विचार साझा किया, यह उन लोगों के लिए था जो बास्केटबॉल में ‘झटका’ या ‘धक्का’ लगने के डर की वजह से किसी अन्य शारीरिक गतिविधि या खेल के विकल्प की तलाश कर रहे थे और वॉलीबॉल खेल का प्रारंभ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *