घरेलू सामान बेचने की आड़ में चला रहा था कबाड़ी का धंधा, पुलिस ने दबिश देकर धरा आरोपी को

रिपोर्टर वाशु भारद्वाज

भिलाई नगर । घरेलू सामान की आड़ में मैत्री कुंज वैशाली में कबाड़ी की दुकान चलाने वाले आरोपी को आज नेवई पुलिस द्वारा पकड़ा गया । आरोपी की दुकान से दुपहिया वाहन के चेचिस मकानों में लगने वाले ग्रील सहित अन्य लोहे के सामान भी जप्त किए गए हैं। जप्त कबाड़ की कीमत 20 हजार रुपए बताई गई है।

नेवई पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि मैत्री कुंज रिसाली रोड पर घरेलू सामान बेचने की आड़ पर कबाड़ का कार्य संचालित किया जा रहा है । सूचना मिलते ही नेवईं पुलिस के द्वारा आरोपी खेमचंद पिपरोल के ठिकाने में दबिश दी गई। तलाशी के दौरान दुकान से लोहे का ग्रिल दुपहिया वाहनों के चेचिस, कूलर, जाली, स्कूटी का बंपर अन्य लोहे के सामान जप्त किए गए । जिसकी कीमत ₹20000 बताई गई है। आरोपी के खिलाफ गिरफ्तार किया गया है ।आरोपी खेमचंद पिपरोल 34 वर्ष न्यू कृष्णा नगर डमरु मोहल्ला स्लाटर हाउस के पास के खिलाफ धारा 379 के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *