सांसद विजय बघेल ने धरना स्थल पर पहुंच कर पंचायत सचिव संघ एवं ग्राम रोजगार सहायक संघ के हड़ताल को समर्थन दिया

पाटन। शासन के पंचायत विभाग के सचिव विगत 26 दिसम्बर से पंचायत सचिवों को शासकीय कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर आंदोलनरत है इसी प्रकार से ग्राम रोजगार संघ भी वेतनमान निर्धारण एवं नियमितीकरण की मांग लेकर 30दिसम्बर से जनपद पंचायत भवन के सामने धरने पर बैठे है।
आज 4 जनवरी को दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल हड़ताली कर्मचारियों के समक्ष धरना स्थल में पहुंच कर उनका समर्थन किया श्री बघेल ने कहा कि पंचायत सचिव संघ एवं रोजगार सहायक संघ के मांगो का मैं समर्थन करता हूँ उनका मनोबल बढ़ाने आया हूँ उन्होंने कहा कि दो साल के कार्यकाल बीत जाने के बाद भी कोई वायदा पूरा नही कर पाई है झूट बोल बोल के घोषणा पत्र बनाया लेकिन अब पूरा नही कर पा रही है पंचायत एव रोजगार सहायक संघ की मांग दो दिन में पूरा करने की बात कही थी भाजपा शासन में यही लोग मांग पूरा करने की बात करते थे पर सरकार में आते ही भूल गई है यह सरकार हठधर्मिता की सरकार बन गई है झूटके सहारे खड़ी सरकार है यह ज्यादा दिन नही चलेगी समर्थन में खेमलाल साहू,लालेश्वर साहू,जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर, मोनु साहू,नारद साहू ने प्रदेश सरकार से नियमितीकरण करने की मांग करते हुए भाजपा का साथ होने की बात कही।
मंच संचालन रोजगार सहायक संघ के प्रांत उपाध्यक्ष संजय सोनवानी ने किया आभार पंचायत सचिव संघ के मानसिंह नाविक के किया इस अवसर पर मध्य भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू,जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चन्द्राकर,मोनु साहू,मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू,राजा पाठक,सुरेंद्र वर्मा,बाबा वर्मा,रवि सिंगोर, होरीलाल देवांगन,प्रमोद वर्मा,संदीप कश्यप,कुणाल शर्मा,पंचायत सचिव संघ के विनोद साहू, युगल ठाकुर,मानसिंह नाविक,नरेश पटेल,बिहारी लाल साहू,प्रवीण शर्मा,दीनदयाल वर्मा,भुनेश्वर गजपाल,हीरेन्द्र देवांगन, दीप्ति चन्द्राकर,सुलोचना चन्द्राकर,लोकेश्वरी मार्कण्डे,दसमत सोनवानी,भुजबल साहू,तुकाराम साहू,ढाल सिंह साहू,रोजगार सहायक संघ के प्रांत उपाध्यक्ष संजय सोनवानी ,जीवेश साहू,धर्मेंद्र सिन्हा, ललिता वर्मा,क्रांति साहू,स्वाति मार्कण्डेय,लता चन्द्राकर राधे साहू,राजेन्द्र देशलहरे,के अलावा अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *