मजदूरों से भरी बस पल्टी 1महिला की मौत 10 घायल चार की हालत गंभीर

बिलासपुर। अंबिकापुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनपुर के कुंवरपुर मोड़ के समीप मजदूरों से भरी बेकाबू बस के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मजदूरों के साथ हुए इस सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। हादसे में नौ मजदूरों को चोटें आई है, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

घायल मजदूरों को लखनपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है। जांजगीर- चांपा जिले से मजदूरों को लेकर बस उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रही थी। गोरखपुर जिले के एक ईंट भट्ठे में सभी मजदूर काम करने जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, कोरबा से मजदूरों को लेकर एक बस उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रही थी। यह सभी मजदूरों को वहां के एक ईंट-भट्टे में काम करने जा रहे थे। इसी दौरान सोमवार तड़के तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर लखनपुर में कुंवरपुर मोड़ के पास सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।

बस चालक को झपकी आने से हादसे की आशंका
इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिफ्ट किया गया। हादसे में एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि बस में 40 से 50 लोग सवार थे। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने के चलते हादसा हुआ है।

जांजगीर चांपा से मजदूरों को लेकर ये बस गोरखपुर जा रही थी। मजदूर इस उम्मीद में गोरखपुर जा रहे थे कि उनको वहां नौकरी मिल जाएगी। इससे उनकी गृहस्थी की गाड़ी आराम से चलेगी। सभी खुशी-खुशी बस में बैठे सुहाने सपनों में खोए थे।सोमवार को सुबह लखनपुर के नजदीक कुंवरपुर मोड़ के पास चालक का बस पर से नियंत्रण हट गया। बेकाबू बस सड़क पर लहराती हुई किनारे जाकर पलट गई। इसके बाद बस के भीतर चीख- पुकार मच गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी।

सूचना पर लखनपुर से एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को एक-एक कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिफ्ट किया। बस में सवार चार लोगों को गंभीर चोट आई है। इन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। चार अन्य को मामूली चोट है। इनका उपचार लखनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही चल रहा है। अभी घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। मौके पर राहत और बचाव का कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *