रायपुर। रायपुर पश्चिम रामनगर निवासी देव कुमार साहू को एक बार पुनः सरदार वल्लब भाई पटेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। गौरतलब हो कि देव कुमार साहू रायपुर शहर में पिछले पंद्रह बीस सालों से राजनीति में सक्रिय है वही जिला साहू समाज में भी कई वर्षो से लगातार विभिन्न पदों में रहते हुए समाज की सेवा में लगे हुए अपने पहले कार्यकाल में अपने सक्रियता, जुझारू, मिलनसार स्वभाव एवं कर्मठता के बल पर अपने क्षेत्र में घर -घर में लोगों के दिलों में जगह बनाया और हुए विधानसभा एवं नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को अपने ब्लॉक में महत्वपूर्ण बढ़त दिलाया जिसका इनाम एक बार फिर से ब्लॉक अध्यक्ष के तौर पर मिला।
देव कुमार साहू को पुनः ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर मेघराज साहू, संदीप साहू प्यारे लाल साहू डॉक्टर अन्नू साहू ,डॉ पुनीत साहू डॉ दिनेश साहू ,विष्णु साहू योगेश साहू , प्रकाश साहू, प्रेम साहू, सोमनाथ साहू सहित समाज के लोगों ने बधाई दी है ।
देव साहू के ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष बनने पर समाज के लोगों ने दी बधाई
