? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
शासकीय अस्पताल के कार्यो से प्रभावित जनप्रतिनिधि एवं आम जनता का विश्वास बढ़ा
गरियाबंद। जिले के तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 60 किमी. दूर मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम उरमाल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे एक माह के भीतर 100 प्रसव डिलवरी करवाकर यह स्वास्थ्य केन्द्र प्रदेश स्तर पर अपना एक अलग पहचान बनाया है जिसका इन दिनो क्षेत्र के संबंधित विभाग के अधिकारियो और जनप्रतिनिधियो सहित आम जनता के द्वारा जमकर प्रशंसा किया जा रहा है और इस स्वास्थ्य केन्द्र मे पदस्थ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित सभी स्टाफ को शासन प्रशासन के द्वारा इनके मनोबल को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने की मांग उठ रही है।
अक्सर शासकीय अस्पताल प्रबंधन के रवैया एवं संसाधनों की कमी के चलते प्रसव वाले मरीज अस्पताल में इलाज कराना तो दूर की बात है झांकना तक पसंद नहीं करते। ऐसे में दिन रात बिना सोए उरमाल अस्पताल प्रबंधन ने महज 30 दिन के भीतर 100 डिलवरी कर मिसाल कायम करते हुए प्रदेश स्तर पर अपना रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है। मतलब प्रतिदिन तीन प्रसव कर मां और बच्चे को सुरक्षित रखने में सफलता हासिल किया है। जबकि इतनी संख्या में जिला मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालय पर भी प्रसव नहीं हो पाया है। यही वजह है कि अधिकारियों के अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी उरमाल अस्पताल प्रबंधन की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं । क्योंकि 99 प्रतिशत डिलीवरी मामले में अस्पताल प्रबंधन ने सफलता हासिल किया है।

जानकारी अनुसार बीते दिसंबर माह के शुरुवाती और 30 दिसंबर तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरमाल में इंदागांव कांडसर जांगड़ा सरनाबहाल तेतलखूंटी धनोरा सहित दुरुस्त वनांचल क्षेत्र के प्रसव वाले महिलाओं को बेहतर इलाज मुहैया कराते हुए 30 दिन के भीतर 100 डिलीवरी करने का रिकॉर्ड बनाया है। मतलब चिकित्सा प्रभारी डाॅ. सनत कुंभकार, तेजस्वी साहू, डोमकुमारी दीवान, बसंती साह,ू प्रेमलाल सिन्हा, पूनम सागर, तुलसीराम सिन्हा सहित पूरे स्टाफ की भरसक प्रयास से उरमाल अस्पताल प्रबंधन ज्यादा संख्या में डिलीवरी करने वाले उस स्वास्थ्य केंद्र की पहचान दिलाया है, जबकि उरमाल अस्पताल के आजू-बाजू और भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित होने के साथ लगभग स्टॉप एवं संसाधन उपलब्ध है। बावजूद इसके उन अस्पतालों में प्रसव की संख्या काफी कम देखने को मिलता है। लेकिन बिना संसाधन और स्टाफ की कमी के बाद भी उरमाल अस्पताल प्रबंधन ने महज माह भर के भीतर 100 डिलीवरी कर लोगों को राहत देने में कामयाब रही है ।इससे आमगरीबों की अस्पताल के प्रति भी काफी उम्मीद जगी है । यही वजह है कि दूर दराज से अपना इलाज कराने उरमाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे हैं, बताया गया कि एक महीने मे 10 डिलवरी का टारगेट रहता है लेकिन उरमाल स्वास्थ्य केन्द्र मे दिसम्बर माह मे दस गुना डिलवरी हुआ है 100 डिलवरी होने से स्टाफ मे खुशी का माहौल है।
महतारी एक्सप्रेस एवं संजीवनी एक्सप्रेस की भी महत्वपूर्ण भूमिका
स्वास्थ्य केन्द्र उरमाल ने एक माह मे 100 डिलवरी का जो लक्ष्य प्राप्त किया है उसमें जहां एक ओर स्वास्थ्य केन्द्र मे पदस्थ प्रभारी चिकित्सक एवं स्टाफ की भूमिका है तो वही दूसरी ओर इसमे संजीवनी एक्सप्रेस, महतारी एक्सप्रेस ने भी अपना काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है।
स्वास्थ्य केन्द्र उरमाल में नया भवन निर्माण की मांग लंबे समय से किया जा रहा है
मैनपुर विकासखण्ड के उरमाल मे संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन की स्थिति जर्जर है काफी पुराना भवन होने के कारण बारिश के दिनो में यहां दीवारो और छतो मे पानी का रिसाव होता है साथ ही दस बिस्तर की सुविधा है, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो ने उरमाल मे नया सर्व सुविधा युक्त नया भवन निर्माण की मांग किया है साथ ही यहां स्टाफ के लिए भी आवास की मांग किया जा रहा है।
क्या कहते है बीएमओ
मैनपुर विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. गजेन्द्र कुमार ध्रुव ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उरमाल में दिसम्बर माह मे 30 दिनो के भीतर 100 डिलवरी करवाया गया है जो अपने आप मे एक अच्छा और बेहतर परिणाम है, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी लगातार जनता की सेवा के लिए लगे रहते है।
डाॅ. गजेन्द्र कुमार ध्रुव बीएमओ मैनपुर
