ठंड से बचने अलाव के सामने सो रही महिला आग मे जली ,गंभीर अवस्था मे जिला अस्पताल रिफर

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर। इन दिनो क्षेत्र मे कड़ाके की ठंड पड़ रही है और ग्रामीण ठंड से बचने के लिए घर मे अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे है, अलाव के पास सोना एक महिला को काफी भारी पड़ा अलाव के आग अचानक भड़क जाने से नींद मे सो रही महिला लगभग 40प्रतिशत जल गई गंभीर अवस्था मे महिला को संजीवनी एक्सप्रेस 108 के माध्यम से मैनपुर अस्पताल लाया गया जहां डाॅक्टरो ने प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल गरियाबंद रिफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 20 किमी दूर घने जंगल के भीतर ग्राम कामेपुर निवासी गंगाबाई पति मानसिंह उम्र 35 वर्ष खाना खाने के बाद घर मे ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर समीप बिस्तर लगाकर सो गई लेकिन अचानक अलाव की आग मे महिला गंगाबाई बुरी तरह से झुलस गई आसपास मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ईलाज के लिए लाया गया जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रिफर किया गया है तो वही पुलिस के द्वारा पीड़ित महिला एवं उसके पति से बयान लेकर मामले की जाॅच किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *