कांकेर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने चारामा विकासखण्ड के ग्राम आंवरी, सराधुनवागांव, खैरखेड़ा तथा लखनपुरी गोठान व चारागाह का निरीक्षण किया तथा स्वसहायता समूहों की महिलाओं तथा गोठान समिति के अध्यक्ष व सदस्यों से चर्चा कर गोठान में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। ग्राम सराधुनवांगांव व आंवरी गोठान में स्वसहायता समूहों की महिलाओं के द्वारा गोठानों में वर्मी कम्पोस्ट खाद, सब्जी उत्पादन तथा मुर्गीपालन का कार्य किया जा रहा है। ग्राम अंावरी के दिव्य ज्योति समूह की महिलाआंे के द्वारा मुर्गी पालन व मशरूम उत्पादन हेतु मुर्गीशेड व मशरूम शेड व अतिरिक्त वर्मी टंाका की मांग किये जाने पर सीईओ जिला पंचायत डाॅ संजय कन्नौजे ने तत्काल उसकी स्वीकृति प्रदान कर सम्बंधित जनपद सीईओ चारामा को उसका प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये, साथ ही उद्यान विभाग के अधिकारी को आंवरी तथा सराधुनवागांव में सामुदायिक बाड़ी तैयार कर उसको समतलीकरण हेतु मनरेगा में प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये। आंवरी, सराधुनवागांव में महिलाओं के द्वारा विभिन्न मल्टी एक्टीविटी गतिविधियां किये जाने पर सीईओ जिला पंचायत के द्वारा प्रसन्नता व्यक्त कर उन्हें और अच्छे प्रकार से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
सीईओ जिला पंचायत डाॅ संजय कन्नौजे बाबू कोहका में हथकरद्या प्रशिक्षण केन्द्र में समूह की महिलाओं द्वारा धागा से कपड़ा बनाने का अवलोकन किया। साथ ही झिपाटोला जय शाकम्भरी स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा कोसा से धागाकरण किये जाने का निरीक्षण किया समूह की महिलाओं के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक महिला 05 हजार तक आमदनी कर लेती है। जिस पर सीईओ जिला पंचायत द्वारा प्रसन्नता व्यक्त किया गया। निरीक्षण में जनपद सीईओ चारामा जी.आर.बढ़ई, उपसंचालक पशुधन विकास से एल.पी. सिंग, एपीओ मनरेगा उपस्थित थे।
गोठान व चारागाह तथा स्वसहायता समूहों की गतिविधियों का सीईओ ने किया निरीक्षण
