धान कटाई खत्म होते ही क्षेत्र में लकड़ी कोचिया सक्रीय,प्रतिबंधित कौहा पेड़ की हो रही है कटाई

किशन हिरवानी

पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम मर्रा, सांतरा, गोंड़पेंड्री,सेलूद, मानिकचौरी,परसाही, फेकारी, बोहारडीह सहित आसपास के गावों में लकड़ी कोचिया खेतों में प्रतिबंधित अर्जुन लकड़ी बेधड़क कांट रहे है।

लकड़ी कोचिया किसानों से कम कीमत में लकड़ी खरीदकर हरियाली को नुकसान पहुँचाने का कार्य कर रहे है। गौरतलब हो कि ग्रामो में लकड़ी कटाई के ऊपर कार्यवाही पटवारी द्वारा किया जाता है, पटवारियों के।हड़ताल में होने से कार्यवाही शून्य है। परिवहन पर कार्यवाही वन विभाग द्वारा किया जाता है लेकिन जब तक किसान और ग्रामीण हरियाली के प्रति जागरूक नही होंगे तब तक ऐसे लकड़ी के ठेकेदार प्रकृति को नुकसान पहुचाते रहेंगे ।
ग्राम मर्रा से निकलने पर सांतरा मुख्य मार्ग के किनारे के खेतों में दिन दहाड़े लकड़ी काटते हुए देखे जा सकते है। लकड़ी कोचियों को रोकने में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी किसी प्रकार से रुचि नही दिखाते जिससे इनके हौसले बुलंद है।स्थानिय जन प्रतिनिधि वन विभाग करवाई करे कह कह अपना पल्ला झाड़ लेते है लेते है जबकि वन विभाग परिवहन करते पाये जाने पर ही कार्यवाही कर सकती है। लकड़ी काटने के लिये कोचिया अब आधुनिक आरा मशीन का उपयोग कर रहे है जिससे कुछ घण्टों में बड़े से बड़े पेड़ को काटकर आसानी से परिवहन कर कुम्हारी, रायपुर,पाटन के आरामिलो में ले।जाकर खपाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *