सड़क दुर्घटना में महिला कर्मचारी की मौत सुनकर मरच्युरी पहुॅचे विधायक और महापौर

दुर्ग. नगर पालिक निगम दुर्ग में एम सी सी कर्मचारी भाना बाई निषाद/केदार निषाद बघेरा के पस स्पीड ब्रेकर में आॅटो अनियंत्रित होने के कारण आटो से गिर गई। इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी लगते ही विधायक अरुण वोरा जी, महापौर धीरज बाकलीवाल, स्वास्थ्य प्रभारी मो0 हमीद खोखर, और वार्ड पार्षद मनीष कुमार बघेल के साथ सीधे मरच्युरी पहुॅचे। इस दौरान वे पीड़ित परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात कर उन्हें इस दुखद घटना के लिए सांत्वना दिये। घटना की सूचना मिलते ही निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देश पर तत्काल स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने सफाई सुपरवाईजर व कर्मचारियों की मदद से भाना बाई निषाद को तत्काल जिला अस्पताल पहुॅचाया। जहाॅ डाक्टर ने महिला कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया।
उल्लेखनीय है कि स्व0 भाना बाई निषाद ग्राम नगपुरा से नगर निगम दुर्ग के पोलसाय पारा वार्ड में घर-घर कचरा कलेक्शन का कार्य करती थी। प्रतिदिन की भांति वह नगपुरा से आॅटो रिक्शा में बैठकर दुर्ग आ रही थी बघेरा रेल्वे क्रासिंग के पास ऊॅचा बे्रकर में आटो रिक्शा अनियंत्रित हो जाने से वह आटो से गिर गई। नगर पालिक निगम दुर्ग की ओर से स्वास्थ्य प्रभारी मो0 हमीद खोखर एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने उसके पति व परिवार को 5000 रु0 राहत राशि प्रदान किये। इस दौरान स्वास्थ्य प्रभारी मो0 हमीद खोखर, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, पार्षद मनीष कुमार बघेल, स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुवाल, दरोगा सुरेश भारती, सुपरवाईजर रवि सोनी, एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *