? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
जनपद पंचायत देवभोग के परिसर का यह हकीकत तस्वीर है l जहां पर जनपद के अधिकारि से लेकर कर्मचारी तक स्वच्छता को लेकर गाँव गाँव में संदेश देते हैं l की गाँव को स्वच्छ बनाना है एवं खुले में सौच मुक्त होना है लेकिन जनपद पंचायत देवभोग की यह तस्वीर हकीकत बयां कर रही है l कि किस तरीके से जनपद के अधिकारी स्वच्छता को लेकर गम्भीर हैं l ब्लॉक मुख्यालय का जनपद पंचायत कार्यालय स्वच्छता को लेकर पूरी तरीके से फ़ेल साबित होती है l इसी जनपद कार्यालय में देवभोग ब्लॉक के 54 ग्राम पंचायतों के सरपंच-सचिव एवं ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर पहुंचते हैं l एवं यहीं से उन्हें स्वच्छता का पाठ पढाया जाता है l लेकिन उसी मंदिर की तस्वीर कुछ और बयां कर रही है l कि स्वच्छता को लेकर जनपद पंचायत गम्भीर नहीं है ऐसे में वह अपने ग्राम पंचायतों में स्वच्छता को लेकर कितनी ध्यान देगी यह तो साफ़ दिख रहा है जहां एक तरफ़ पूरे ब्लॉक को ODF बनाया गया है l पुरा ग्राम पंचायत खुले में शौच मुक्त है l लेकिन जनपद पंचायत का यह शौचालय की हकीकत पोल खोलती दिख रही है l जनपद पंचायत का यह शौचालय कितनी बदबूदार एवं गंदगी से भरा है l यह तस्वीरोंमें साफ़ दिखाई देती है l लेकिन जनपद पंचायत के जिम्मेदार चाहे वह अधिकारी हो या चुना हुआ जनप्रतिनिधि गम्भीर नहीं हैं l स्वच्छता को लेकर लम्बी-लम्बी ज्ञान बाँटने वाले एवं भाषण देने वाले अपने ही कार्यालय को कितने स्वच्छ रखे हैं l यह बताना बईमानी होगी अब देखना होगा जनपद पंचायत का शौचालय की सफ़ाई होती है या फ़िर दिखावा होता है l

