महकाखुर्द सरपंच सुरेंद्र गायकवाड़ ने किया मिनानिनों का सम्मान

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत ग्राम पंचायत महकाखुर्द( परेवाडीह) में मितानिन दिवस मनाया। जिसमें ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेंद्र गायकवाड के द्वारा मितानिनों का सम्मान किया गया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत की चारों मितानीन श्रीमती शारदा देवांगन, लक्ष्मी महिलाने, तामिन यादव, पुष्पा यादव एवं सुपरवाइजर मैडम का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पंचायत सचिव श्रीमती लतेश्वरी, पंचगन नेमचंद निर्मलकर, नूतन यादव,श्री तोरण वर्मा, पंचायत के भृत्य श्रीमति बोधनी , उपस्थित रहे।
सरपंच सुरेंद्र गायकवाड ने मितानीनों के कार्यों का प्रशंसा करते हुए कहां की इस समय पूरा विश्व करोना महामारी से जूझ रहा है जिसमें स्वस्थ विभाग से जुड़े इन निस्वार्थ भाव से जन सेवा का कार्य मितानिनो के द्वारा किया जा रहा है। निश्चित ही यह सभी बहने कोरोना महामारी मे देश एवं समाज का सेवा कर रहे हैं इन कार्य प्रशंसनीय है और सभी का कार्य किसी योद्धा से कम नहीं है।शासन की स्वस्थ विभाग से जुड़ी सभी योजनाओं का जन जन तक पहुंचाने का कार्य इन्हीं लोगों के द्वारा किया जाता है। इसके लिए यह सभी धन्यवाद के पात्र भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *