रेवेद्र दीक्षित। छुरा ..ग्राम बोईरगांव में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त ग्रामवासी एवं युवा साथी ग्राम बोईरगांव के सहयोग से कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव 2020 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ,जिसमे कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए शासन के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सुआ नृत्य एवं रामसत्ता मंडली के द्वारा दिन के समय कार्यक्रम प्रस्तुतिकरण किया गया एवं समस्त ग्रामवासी के द्वारा गांव के देवी देवता की पूजा अर्चना किया गया और गांव की सुख समृद्धि एवं स्वस्थ रखने की कामना किया गया तत्पश्चात राऊत नृत्य का आयोजन भी किया गया कार्यक्रम में युवा साथियों के द्वारा गांव के वरिष्ठ नागरिकों का पुष्पगुच्छ, गुलाल ,बेच लगाकर एवं श्री फिल्म भेंट कर सम्मानित किया गया बच्चों के लिए अपनी कला प्रदर्शन के लिए रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के द्वारा छत्तीसगढ़ की परंपरा सुआ ,कर्मा, ददरिया, पंथी ,राउत नाचा, गौरी – गौरा पूजा की मनमोहक प्रस्तुतीकरण हुआ एवं कोविड-19 जागरूकता पर छोटा सा नाटक का मंचन भी किया गया। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए सभी बच्चों को पेन एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्यतः दानी राम साहू ,महेंद्र दास मानिकपुरी ,धर्मेंद्र निषाद ,योगेश चक्रधारी अमरचंद,यशपेन्द्र, हेमराज, एवं समस्त ग्रामवासी बोईरगांव का सहयोग रहा।
