रेवेद्र दीक्षित… छुरा।गरियाबंद जिले में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गयी है, उपार्जन केन्द्रों पर धान बेचने के लिए किसान सुबह से ही बड़ी संख्या में पहुंच रहे है, धान खरीदी का आज पहला दिन होने के कारण जिला कलेक्टर और एसपी स्वयं जायजा लेने के लिए केंद्रों का दौरा कर रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर और एसपी भोजराम पटेल धान खरीदी केन्द्रों का जायजा लेने के लिए दौरे पर निकले है, वे सुबह से अब तक छूरा क्षेत्र की कई समितियों का निरीक्षण कर चुके है, इस दौरान वे किसानों से भी चर्चा कर रहे है।
किसानों को कोई परेशानी ना हो और खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से चले, इसको लेकर उनके द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे है, खरीदी प्रभारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है, यही नही सभी नोडल अधिकारियों को भी दुरुस्त रहने कहा गया है।
कलेक्टर श्री क्षीरसागर धान खरीदी को लेकर बीते दिनों अधिकारियों की आवश्यक बैठक ले चुके है, जिसमे उन्होंने धान खरीदी को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए थे, साथ ही दूसरे प्रांत के धान को खपाने पर रोक लगाने की दिशा में भी सख्त निर्देश जारी किए थे, आज वे स्वयं जायजा लेने दौरे पर निकल पड़े।
