बेमेतरा जिले मे 113 उपार्जन केंद्रों में हो रही धान खरीदी, 128799 किसानों ने कराया पंजीयन

बेमेतरा —–प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू हो गयी है। कलेक्टर शिव अनंत तायल के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। जिले में इस वर्ष कुल 102 समितियों के अन्तर्गत 113 उपार्जन केन्द्रों में पंजीकृत 1 लाख 28 हजार 799 किसानों की धान की खरीदी होगी, विगत वर्ष की तुलना मे इस वर्ष 11965 किसानो का नवीन पंजीयन किया गया है। धान खरीदी के इस महा अभियान में केवल वास्तविक किसानों के वास्तविक रकबे की धान की खरीदी करने एवं धान की अवैध खरीदी को रोकने हेतु जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किये गए हैं। कोरोना को देखते हुए धान खरीदी केन्द्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य तौर पर पालन करने के साथ ही सेनेटाईजर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। धान खरीदी केन्द्रों में आने वाले सभी किसानों को भी मास्क का उपयोग करना जरुरी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *