पाटन.संकुल केंद्र बालक पाटन का संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता कॉलेज ग्राउंड पाटन में सम्प्पन्न हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेंद्र कश्यप नगर पंचायत पाटन, अध्यक्षता संदीप मिश्रा अध्यक्ष अनुविभागीय पत्रकार संघ पाटन एवं विशेष अतिथि के रुप मे बलदाऊ भाले उपाध्यक्ष नगर पंचायत पाटन ,बलराम यादव पत्रकार ,पार्षद आभास शर्मा, लीलाधर वर्मा ,नीलेश वर्मा डोमन भारती,कमल किशोर वर्मा उपस्थित रहे। माध्यमिक विभाग से कबड्डी बालक वर्ग में माध्यमिक शाला गुजरा प्रथम एवम खम्हरिया द्वितीय स्थान प्राप्त किया।उसी प्रकार कबड्डी बालिका वर्ग में खम्हरिया प्रथम एवम तेलीगुंडरा द्वितीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार देवांगन एवम आभार प्रदर्शन संकुल शैक्षिक समंवयक जैनेन्द्र कुमार गंजीर ने किया।निर्णायक के रुप मे संकुल के शिक्षक गोपेंद्र साहू, दानेश्वर वर्मा,अशोक ओझा,भूपेन्द्र देवांगन,नवीन। कुमार देशलहरे,संजीव कुमार वर्मा, धीरज कूमार सिंह, पुष्कर यादव,देव नारायण बघेल,देवेंद्र कुमार साहू ,रेखा साहू,उर्वशी देशमुख,चुनेश्वरी यादव, नीलिमा नेताम,हेमेश्वरी सैनी, वैशाली माहुरकर सहित संकुल के सभी शिंक्षको को सहयोग रहा।