पाटन में132 वर्ष पुराने रावण के स्थान पर बनेगी नई प्रतिमा…नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने किया भूमिपूजन

संदीप मिश्रा….

पाटन। नगर के अखरा वार्ड में स्थित रावण भाठा मैदान में 132 साल पुराने प्रतिमा के स्थान पर दशानन रावण की नई मूर्ति निर्माण करने अभिजीत मुहूर्त में भूमिपूजन किया गया ।

गौरतलब हो कि पाटन में दशहरा मनाने का स्वर्णिम इतिहास है। स्वंत्रता सेनानियो ने देश की स्वंत्रता प्राप्ति के लिये कार्य योजना बनाने के लिये इस स्थान पर बैठक आयोजित करते थे। इसलिये इस स्थल में अखरा में सन 1885 में दशानन की मूर्ति स्थापित किया था। जिसकी ऊँचाई 20 फ़ीट से अधिक एव चौड़ाई 8 फ़ीट से अधिक है । लेकिन 132 वर्ष पुराना हो जाने के कारण मूर्ति जर्जर हो चुका है जिसके कारण नई मूर्ति बनाई जा रही है । नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने जानकारी दिया कि दशहरा का पर्व अंचल में ऐतिहासिक है एव यह आस्था का केंद्र है दशानन की प्रतिमा की ऊंचाई एव चौड़ाई पहले जैसे ही रहेगी इसी स्थान पर भव्य प्रतिमा स्थापित की जावेगी।


आचार्य विजय सावर्णि ,आचार्य कृष्ण कुमार तिवारी ,राजेश वैष्णव ने वैदिक मंत्रों के माध्यम से अभिजीत मुहूर्त में भूमिपूजन सम्पन्न करवाया यजमान के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप,वरिष्ठ पार्षद लीलाधर वर्मा,पार्षद कैलाश देवांगन,विधायक प्रतिनिधि तरुण बिजोर,पार्षद मनीष देवांगन,अशोक ठाकुर, डोमन भारती, आभास दुबे,श्रीकांत देवांगन,पाटन सहकारी समिति अध्यक्ष बीरेंद्र वर्मा,एल्डरमेन लोकेश नायक के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *