पाटन। नगर पंचायत पाटन के वार्ड 1 में निवास करने वाले भाजपा के युवा कार्यकर्ता व सामाजिक कार्यकर्ता मोंटू नरेंद्र सिन्हा का निधन हो गया। मोंटू पखवाड़े भर पहले एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज एम्स रायपुर में चल रहा था। उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन पर नगर में शोक की लहर है।
