प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 में मरीजों को धूप, गर्मी और बारिश से बचने लगाया जाएगा शेड

भिलाई । नगर निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 का निरीक्षण कर फीवर क्लिनिक और कोविड जांच का मुआयना कर कोविड जांच कराने आने वालो की सुविधाओं को अच्छी करने के मद्देनजर आयुष स्पेशल क्लिनिक छाया दार छज्जा बनाने निर्देश दिया। शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम चरोदा भिलाई 3 के बीईईटीओ सैय्यद असलम ने बताया कि मरीजो की सुविधा के लिए बैरिकेड बनाया जाऐगा। जिससे सोशल दूरी बनाने मे आसानी होगी वहीं धूप से बचने टीन शेड बनाने से मरीजों को बारिश और धूप गर्मी से बचाव हो सकेगा । भिलाई 3 के चिकित्सा प्रभारी डा पीयम सिह ने बताया कि मंगलवार से प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे भी फीवर क्लिनिक चालू करेंगे जिससे अचानक तबीयत खराब मरीज जिसमे बुखार सर्दी, खांसी, सुगंध ना आना,भोजन का स्वाद ना आना ,सांस लेने मे कठिनाई महसूस करने जैसे शिकायत के मरीजों का कोविड सैम्पल रैपिड एंटिजन से किया जाऐगा । इस दौरान डा पीयम सिह ,बीईईटीओ सैय्यद असलम ,डा अर्चना पांडेय, सहायक चिकित्सा अधिकारी प्रज्ञा कुशवहा, निगम का अमला मौके पर उपस्थित होकर आज ही से कार्य प्रांरभ कर दिया। जिससे मंगलवार तक शाम पाली की सुविधाएं मरीजों को मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *