इंदागांव के वरिष्ठ नागरिक लखपति पुजारी का आकस्मिक निधन ।

? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से 40 किलोमीटर की दूरी पर बसा ग्राम पंचायत इंदागांव के वरिष्ठ नागरिक पुजारी पारा के जनक, देव तुल्य, लखपति पुजारी का 100 वर्ष की उम्र में कल रात 9 बजे के आसपास आकस्मिक निधन हो जाने के कारण पूरे क्षेत्रों में शोक की लहर छाई हुई है। वे उम्र के अंतिम पड़ाव तक हमेशा एक दूसरे से मैत्रीभाव,मिलनसार एवं सामाजिक दायित्वों का निर्वहन हमेशा ईमानदारी से निभाते रहे।उसके कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। पूरे गांव में शोक की लहर है। सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके मृतआत्मा को शांति प्रदान करने के लिए पूरे क्षेत्रवासियों ने ईश्वर से प्रार्थना किए हैं। उक्ताशय की जानकारी शिक्षक उत्तम बस्तियां ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *