भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेत्री जयंती ठाकुर का आकस्मिक निधन

? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ।

मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से  लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर बसा ग्राम पंचायत अड़गडी़ निवासी श्रीमति जयंती ठाकुर का आज 11 सितंबर 2020 को धमतरी के निजी अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया।श्रीमति जयंती ठाकुर पिछले 20 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य रहते हुए महिला मोर्चा मंडल मैनपुर के अध्यक्ष रही। पिछले त्रिस्तरीय पंचायती राज मे ग्राम पंचायत अड़गड़ी के उप सरपंच पद पर रही ।श्रीमति जयंती ठाकुर वन विभाग मे पदस्थ अमर सिंह ठाकुर संभागीय प्रांतीय अध्यक्ष की धर्मपत्नी थी। हमेशा एक दूसरे से मैत्री भाव, मिलनसार अपने कार्यों में कड़क वजनदार के लिए जानी जाती थी। उसके कमी को पूरा नहीं किया जा सकता।पूरे राजापड़ाव क्षेत्रों में शोक की लहर है। पूरे क्षेत्रवासियों ने उसके मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *