गरियाबंद : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती पर दावा-आपत्ति आमंत्रित


? विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद। एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद अंतर्गत 2 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 3 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा 07 आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था, जिसका अंनतिम योग्यता सूची जारी कर दिया गया है। अनंतिम योग्यता सूची संबंधित ग्राम पंचायत एवं आंगनबाड़ी केन्द्र के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। इस संबंध में यदि कोई दावा आपत्ति करना चाहते है, तो वे 17 सितम्बर शाम 5.30 बजे तक परियोजना अधिकारी कार्यालय गरियाबंद में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय के पश्चात दावा-आपत्ति मान्य नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *