? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश
मैनपुर। मुख्यालय मैनपुर से लगभग 18 किलोमीटर दुर ग्राम पंचायत गोबरा मेें आज गुरूवार को किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरपंच रामस्वरूप मरकाम ने किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील किया और ग्राम पंचायत के द्वारा सेनेटरी का वितरण किया गया। इस मौके पर उपसरपंच अंकालू राम, मालती बाई, रेखाबाई, सातोबाई, ओम बाई, मितानिन जोहतरीन बाई, रत्नी बाई, अंजनी बाई, धनबती, ललिता बाई, भुमिका अंजली सहित बडी संख्या में पंचायतवासी उपस्थित थे ।
