- शिक्षा पर्व के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय कर रहा है दो दिवसीय ऑनलाइन सम्मेलन का आयोजन
नई दिल्ली. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय शिक्षक पर्व के तहत 10 और 11 सितंबर को ऑनलाइन माध्यम से ‘21वीं सदी में स्कूल शिक्षा’ पर दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को इसे संबोधित करेंगे. मंत्रालय के बयान के अनुसार, सम्मेलन के पहले दिन, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा जो 21वीं सदी में स्कूल शिक्षा के बारे में चर्चा करेंगे और बतायेंगे कि उन्होंने रचनात्मक तरीकों से नई शिक्षा नीति के कुछ विषयों को पहले से ही कैसे लागू किया है।इसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षक और शिक्षा में रचनात्मकता अपनाने वाले अन्य शिक्षक इस सम्मेलन का हिस्सा होंगे। मंत्रालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 सितंबर को सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 7 अगस्त को ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी सुधार पर सम्मेलन में उद्घाटन भाषण दिया था।
