रोजगार सहायक संघ ने अपने साथी कोरोना योद्धा किशोर साहू को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया,,,


पाटन–ग्राम रोजगार सहायक संघ पाटन द्वारा जनपद पंचायत के सामने शिव मंदिर के पास एक बैठक आयोजित किया जिसमें अपने एक साथी कोरोना से मृत्यु होने पर श्रधांजलि अर्पित किया एव बैठक के अंत मे अपने मांगो के संदर्भ में मुख्यमंत्री के नाम एस डी एम को ज्ञापन सौपा,,
रोजगार सहायक किशोर साहू ग्राम दादरझोरी, अभनपुर जिला रायपुर को कोरोना से मृत्यु हो जाने पर दुख जताते हुवे जनपद पंचायत कार्यालय के सामने शिव मंदिर के पास दो मिनट का मौन धारण कर श्रधांजलि अर्पित किए।संघ की बैठक में
संघ की ओर से किशोर साहू के मृत्यु पर कोरोना बीमा का लाभ व उसके आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति देने जैसे अन्य मांगों के संदर्भ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव के नाम एस डी एम पाटन के माध्याम से सौपा गया।
संघ की प्रमुख मांग में,कोरोना काल मे संक्रमण से किसी रोजगार सहायक की मृत्यु पर कोरोना बीमा का लाभ व अनुकम्पा नियुक्ति,रोजगार सहायकों का सम्माजनक वेतनमान निर्धारण,वेतनमान निर्धारण शमिति की सिफारिश अतिशिघ्र लागू करने व रोजगार सहायकों की 3 से 5 किलोमीटर दी दूरी में स्थान्तरण नीति बनाने की मांग की गई। इस अवसर पर प्रमुख रुप से रोज़गार सहायक संघ संजय सोनवानी , उपाध्यक्ष ललिता वर्मा ,,सतानंद साहू,दिनेश्वरी साहू,योगेश साहू,स्वाति मार्कण्डेय,मुकेश विश्वकर्मा,मीनाक्षी कामड़े,गुणेश्वरी सोनवानी,सविता सिगौर,लता चंद्राकर,निशांत सोनबोइर, लता सोनकर,ललित ठाकुर,भूपेंद्र साहू,नारायण यादव,इंद्रा चक्रधारी,सरस्तवतीठाकुर,रूखमणीकुर्रे,महेश्वरी,नीलम साहू,भरत निर्मलकर सहित रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *