दुर्ग। शिक्षक संवर्ग के सभी उच्च पदों पर पदोन्नति तथा सहायक शिक्षकों को समयमान वेतन प्रदाय करने के लिये जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री तथा शिक्षा सचिव को छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष देवेंद्र बंछोर सहित पदाधिकारियों ने आज ज्ञापन सौपा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन द्वारा अपनी लंबित मांगो को लेकर चरणबद्ध कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रथम चरण में मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री एवं शिक्षा सचिव को नियाय पाती लिखकर ध्यान आकर्षित किया गया था। फेडरेशन के पदाधिकारियों का कहना है कि पदोन्नति से शासन पर वित्तीय भर नही आएगा। बल्कि प्रशासनिक कसावट के लिये यह आवश्यक है।
मौके पर जिला अध्यक्ष देवेंद्र बंछोर, प्रांतीय महामंत्री राकेश साहू,प्रांतीय कोषाध्यक्ष बी दासगुप्ता, कुबेर देशमुख,राधेश्याम साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
