सांसद विजय बघेल ने उमरपोटी में शहीद डोमेश्वर के प्रतिमा एवं शहीद स्मारक का लोकार्पण किया…धन्य है वो जीवन जो देश के काम आता है

  • दुर्ग सांसद सहित अंचल के जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने आयोजन में शामिल होकर दी शहीद को श्रद्धांजलि

मनीष चन्द्राकर…
जामगांव(आर)। दक्षिण पाटन के ग्राम उमरपोटी में बुधवार को शहीद स्मारक का लोकार्पण एवं शहीद डोमेश्वर साहू की आदमकद प्रतिमा का अनावरण दुर्ग सांसद विजय बघेल ने किया उन्होंने मौके पर कहा कि मातृभूमि की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीद के सम्मान,नमन एवं पुण्य स्मरण के लिए इस शहीद स्मारक का निर्माण हुआ है जिससे आनेवाली पीढ़ी में देशभक्ति की भावना का संचार हो एवं जनमानस में मातृभूमि की सेवा का जज्बा बना रहे ! सांसद बघेल ने कहा कि धन्य है वो जीवन जो देश के काम आता है, धन्य है वो माता-पिता जिनकी संतानें देश के काम आते है, धन्य है वो पत्नी जिन्होंने भारतमाता की सेवा के लिए अपना सुहाग समर्पित कर दिया, उन्होंने शहीद की धर्मपत्नी की अनुकंपा नियुक्ति के लिये देरी होने पर स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शहादत में कोई राजनीति नही होनी चाहिए ,वे जल्द अनुकम्पा नियुक्ति के लिये प्रयास करेंगे ! इस दौरान सांसद बघेल ने शहीद डोमेश्वर के जीवन वृत्त पट्टिका का अनावरण एवं ग्राम गातापार में निर्मित मुक्तिधाम श्मशान शेड सह प्रतीक्षालय का भी उद्घाटन किया ! कार्यक्रम की शुरुवात में सरपँच होरीलाल साहू ने स्वागत भाषण दिया,कार्यक्रम में भाजपा नेता लालेश्वर साहू,पूर्व जिपंस जयप्रकाश चन्द्राकर,खेमलाल साहू शहीद डोमेश्वर साहू कालेज जामगांव आर के पूर्व अध्यक्ष नरेश केला,जनपद सदस्य द्वय झरना साहू,रवि सिन्हा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,कांग्रेस नेता रूपेंद्र शुक्ला भी शामिल हुए एवं शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया ! कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता मनीष चन्द्राकर एवं दीपक बंसोड़ तथा आभार उपसरपंच राजेश्वर गंजीर ने किया ! इस अवसर पर सरपंचगण जिनेश जैन,संपत साहू,देवश्री साहू,अभय ठाकुर,पूर्व जनपद सदस्य सरजू साहू,भाजपा नेता नारद साहू,तीरथ पटेल,लेखनारायन जारके,रामसिंह बंसोड़,कृष्णा सोनी,चम्पेश्वर साहू,अंकालू साहू,महेश साहू, कमलेश साहू,डॉ देवेंद्र साहू,नोमेश साहू,अशोक सिंह,गयाराम साहू,महेश्वर साहू,लुभम बंछोर,जोगीराम,सुधा साहू, दुलारी साहू,सुशीला साहू,दीपक यादव,घासीराम साहू सहित बड़ी संख्या अंचलवासी शामिल हुए।

■ शहीद के परिजनों से मिलकर भावुक हुए सांसद बघेल

आयोजन में सांसद बघेल एवं मंचासीन अतिथियों ने शहीद के परिवारजन पिता हीराराम साहू, माता हेमबाई साहू, शहीद साहू की पत्नी हेमपुष्पा साहू एवं शहीद साहू के पुत्र आयुष साहू ,भाई गिरीश साहू,चुरामन साहू का मंच पर सम्मान किया साथ ही शहीद की प्रतिमा निर्माण करने वाले मूर्तिकार अंकुश देवांगन को भी सम्मानित किया ! कार्यक्रम के दौरान सांसद बघेल अमर शहीद डोमेश्वर साहू के परिवजनो से मिलते ही भावुक हो गए और नम आखों से कहा कि आपका परिवार मेरा भी परिवार है,मैं हर सुख- दुख में आपके परिवार के साथ हूं,कहा कि शहीद परिवार की भावना के अनुरूप तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने जामगांव आर के सरकारी कालेज का नामकरण शहीद डोमेश्वर के नाम पर किया जो क्षेत्रवासियों को इस वीर सैनिक के शौर्य को सदैव जीवंत रखेगा।

■ 1 सितंबर 2018 को जम्मू के राजौरी में शहीद हुआ था डोमेश्वर

शहीद जवान लांसनायक डोमश्वर साहू जम्मूकश्मीर के संवेदनशील राजौरी जिले में इंडियन आर्मी के कोर सिग्नल्स के 25 डिवीजन सिग्नल्स रेजीमेंट में पोस्टेड था। यहां कोर ऑफ सिग्नल्स में मेकेनिक के पद पर रहते हुए दुश्मनों की ओर से आती हुई हर चुनौती पर उसकी नजर रहती थी। परिजनों ने बताया कि लगभग दस वर्ष वे भारतीय सेना का हिस्सा बनकर देश के प्रति जिम्मेदारी से काम किया ,सितंबर 2018 में दुश्मनों की टोह लेने टावर पर एंटीना ठीक करने चढ़ा था जहां कर्तव्यपालन के दौरान उनकी शहादत हुई !

  

    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *