दुर्ग जिला में अमलेश्वर पाटन से एक परिवार के 7 सदस्य, बीएसपी के मुख्य महाप्रबंधक सहित 24 कर्मी सहित 250 संक्रमित मरीज मिले

दुर्ग। जिला में आज 250 संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिसमें पाटनब्लॉक के अमलेश्वर के वुड आइलैंड कालोनी में एक ही परिवार के 7 सदस्य सीआईएसएफ सेक्टर 3 एवं उतई के 10 जवान, भिलाई इस्पात संयंत्र के एक मुख्य महाप्रबंधक मेडिकल के 7 स्टाप कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

चंदूलाल चंद्राकर कोविड-19 केयर सेंटर आजाद कोविड-19 केयर सेंटर बीएसएफ आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी डॉ अनिल शुक्ला ने बताया कि आज शाम तक जिले से 250 संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। भिलाई इस्पात संयंत्र से कुल 109 लोगों का सैंपल लिया गया था। जिसमें से 24 पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें एक मुख्य महाप्रबंधक स्तर का एक अधिकारी दो सीनियर टेक्नीशियन मेडिकल के 7 स्टाफ, फायर ब्रिगेड से 3 स्टाफ ,दो मास्टर टेक्नीशियन 1 चार्जमैन एक शंटिंग असिस्टेंट, एक सीनियर मैनेजर, एक एनएसपीसीएल टाउनशिप कॉलोनी से, एक प्राइवेट मरीज एवं दो सेवानिवृत्त कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा पूरे जिले से मिलने वाले पॉजिटिव मरीजों में ग्राम कोडिया धमधा से एक ही परिवार के 4 सदस्य सभी महिलाएं हैं। सेक्टर 6 थाना से एक पुलिस कर्मचारी ,केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल उतई केंद्र से पांच एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सेक्टर 3 से 5 जवान संक्रमित  पाए गए हैं । सेक्टर 9 टाउनशिप क्षेत्र से एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। कासारडीह दुर्ग क्षेत्र से 5, नेहरू नगर भिलाई से एक ही परिवार के चार सदस्य ,पदमनाभपुर दुर्ग क्षेत्र से एक ही परिवार के 4 सदस्य एवं अमलेश्वर पाटन क्षेत्र से एक ही परिवार के 7 सदस्य,पाटन के ग्राम अरसनारा,सेलूद,तर्रा के आयुर्वेदिक अस्पताल में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा आज भी कुम्हारी क्षेत्र से 5 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा भिलाई टाउनशिप क्षेत्र से दुर्ग एवं नगर पालिक निगम क्षेत्र भिलाई ,ब्लॉक धमधा ,ब्लाक पाटन एवं ब्लाक दुर्ग क्षेत्र से कई मरीज संक्रमित मिले हैं ।कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या जिले में लगातार बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *