बेमेतरा: नगर पंचायत बेरला वार्ड नं.14 एवं बुचीपुर कंटेनमेंट जोन घोषित

बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिव अनंत तायल ने कल देर शाम एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिले के तहसील बेरला वार्ड नं. 14 मे कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए नगर पंचायत बेरला वार्ड नं. 14 को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उक्त क्षेत्र के चैहद्दी को कन्टेनमेंट जोन का क्षेत्र घोषित किया है। नगर पंचायत बेरला वार्ड नं. 14 के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार पौरस वेन्ताल एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी बेरला डी.आर.डाहिरे होंगे। विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम-बुचीपुर मे कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। ग्राम-बुचीपुर के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार लुप्तम साहू एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी नवागढ़ जगन्नाथ वर्मा होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *