गरियाबंद—- पुलिस द्वारा वरिष्ट अधिकारियो के निर्देशन पर कार्यवाही करते हुएथाना प्रभारी राजिम और गरियबन्द जिला मुख्यालय के स्पेशल टीम के साथ सूचना के आधार पर पता तलाश करते हुए मिलने के संभावित स्थानो में दबिश देकर आरोपी मो.स्माईल खान, उत्तम निर्मलकर, सोहन विश्वकर्मा तथा चोरी हुए मोटर सायकल को खरीदी करने वाले आरोपी बादल क़साहू, सुभान अली, सुभान रब्बानी अली के निशान देही पर पांच नग मोटर सायकल जिसे छुरा शराब दुकान,
बासीन शराब भट्ठी, गोबरा नवापारा शराब भट्ठी, पाटन शराब भट्ठी से चोरी करके नंबर बदलकर बिक्री करना तथा खरीददारो द्वारा कम किमत में मो.सा. खरीदना बताये आरोपियो के खिलाफ थाना राजिम में अपराध क्र 0/20 धारा 41(1+4) जाफौ /379, 411, 420, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुखनंदन राठौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव गरियाबंद के मार्गदर्शन
में आरोपी को दबिश देकर घेराबंदी कर आज गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा जेल भेजा गया। इस कार्य में थाना प्रभारी आर.के.साहू, सउनि देवकुमार वर्मा, प्रआर 321 अंगद राव, आरक्षक-सुशील पाठक, जय प्रकाश मिश्रा, यादराम ध्रुव, चुडामणी देवता, दीप्तनाथ प्रधान, तरूण सिदार, राजेश ध्रुव, पवन कुमार सेन, का विशेष योगदान रहा ।
