पाटन। विकास खंड पाटन के कई गावों में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है।अमलेश्वर के वुड आइलैंड कॉलोनी कोरोना के हॉटस्पॉट बन चुका है यहां पर एक ही परिवार के 13 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। लगातार मिल रहे कोरोना मरीजों से स्वास्थ्य विभाग भी मरीजों के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कर पाने में काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है।
आज पाटन ब्लॉक के अलग अलग गावों में कुल 13 कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है। जिसमे अमलेश्वर के वुड आइलैंड कालोनी में एक परिवार के 07 लोग जिसमे 04 महिला और 03 पुरुष, ब्लॉक के सबसे बड़े ग्राम पंचायत सेलूद के बजरंग चौक में 1 पुरुष, ग्राम तर्रा के आयुर्वेदिक अस्पताल के एक महिला डॉक्टर, ग्राम सांकरा में 01 पुरुष, ग्राम अरसनारा में 01 महिला, ग्राम फेकारी में 01 महिला, रजिस्ट्रार आफिस पाटन में एक कंप्यूटर आपरेटर जो ग्राम पुरई निवासी है उनका रिपोर्ट कोरोना पाजेटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों को ट्रेस कर कोविड अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे है।
