सरकारी विकास कार्य बंद कराया,कर्मचारियों को दी धमकी पहले भी हो चुकी है रायपुर के थाने में पार्षद पीयूष के खिलाफ घर मे घुस कर मारपीट और गालीगलौज व दादागिरी करने पर एफआईआर

भिलाई। हाउसिंग बोर्ड के पार्षद पीयूष मिश्रा अपनी गंदी आदत से बाज नहीं आ रहा है। गाली गलौज, दादागिरी और गुंडागर्दी करके निगम के सरकारी काम में बाधा उत्पन्न किया और विकास कार्य में जुटे कर्मचारियों को धमकी भी दी। यही नहीं काम भी बंद करा दिया। इससे नाराज श्रीश्री सिद्धिविनायक कालोनी हाउसिंग बोर्ड की महिलाओं ने आरोपी पार्षद पीयूष मिश्रा के खिलाफ जामुल थाना में लिखित शिकायत की है। साथ ही थानेदार से मांग की है कि गुंडागंदी करने वाले आरोपी पार्षद पीयूष और उसके कार्यालय के स्टाफ जीत के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

थाने से मिली सूचना के अनुसार मामला मंगलवार की सुबह हाउसिंग बोर्ड का है। शिकायत के माध्यम से थानेेदार को बताया गया है कि नगर निगम भिलाई अमृति मिशन फेस 2 योजना के तहत शहर के हर घर में नल कनेक्शन लगा रहे हैं। हाउसिंग बोर्ड वार्ड में घर-घर नल कनेक्शन लगाने का काम चल रहा था। तभी हाउसिंग बोर्ड के पार्षद पीयूष मिश्रा अपने पार्षद कार्यालय के कर्मचारी जीत को भेज कर नल फिटिंग का काम कर रहे ठेकेदार के कर्मचारियों के साथ गुंडागर्दी करने लगा। उन्हें धमाने लगा और काम बंद करा दिया। यही नहीं कर्मचारियों ने लोगों के घरों में नल फिट करने के लिए जो गड्ढे खोदे थे। उसे भी पार्षद पीयूष के कहने पर उसके लड़कों ने फिर से पटवा दिया। पार्षद की दादागिरी से कर्मचारी बहुत डरे हुए है। काम बंद होने के बाद जब वार्डवासियों ने ठेकेदार से पूछा कि काम क्यों बंद कर दिए तो ठेकेदार ने बताया कि पार्षद पीयूष ने फोन पर धमकी देकर काम बंद कराया और उसके कार्यालय से लड़के आए थे। जो दादागिरी कर काम बंद करा दिया। शिकायतकर्ताओं के खिलाफ इसकी पूरी रिकार्डिंग भी है। जो उन्होंने पुलिस को दिखाया है। शिकायत कर्ताओं ने पुलिस से मांग की है कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले कर्मचारियों के साथ दादागिरी करने वाले पार्षद और उसके कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। शिकायत कर्ताओं में आशा आकोटकर, सुषमा माहोरे, यजा सिंह, मंजू वर्मा, सरस्वती, माया, राधिका, गीता सिंग आदि श्रीश्री सिद्धिविनायक कालोनी निवासी महिलाएं शामिल है।

हर घर लगेगा नल कनेक्शन

श्रीश्री सिद्धिविनायक की महिलाओं ने बताया कि कालोनी में पानी की समस्या बनी हुई है। इस समस्याओं को दूर करने के लिए और महापौर देवेंद्र यादव ने पहल करते हुए महिलाओं को दूर तक पानी भरने न जाना पड़े। इस लिए यहां हर घर में नल कनेशन लगावा रहे हैं। ताकि हर परिवार को शुद्ध पानी मिल सके। लेकिन इस काम में भी पार्षद की दादागिरी और काम को रूकवाना बहुत शर्मनाक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *