भिलाई —कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण जन जीवन मे अस्थिरता जैसे बात आ रही है इस बीमारी से बचने का उपाय है अपने आप को सुरक्षित रखे इसके लिये समाज सेवी संस्था नेशनल वेलफेयर काउंसिल की महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर पार्वती कुर्रे के नेतृत्व में डबरापारा भिलाई 3 में जन-जागरूकता चलाते हुए लोगों को हैंडवाश सेनेटाइजर का वितरण किया गया।लोगो को आयुर्वेद की काढ़ा पीने की भी सलाह दी गई, नेशनल हुमन वेलफेयर काउंसिल के चेयरमैन तरुण निहाल ने लोगो को सोशल डिस्टेंस का पालन करने की सलाह दी ।साथ ही कोरोना से बचने सावधान रहने कहा गया जिसमें वार्ड पार्षद तुलसी ध्रुव का सहयोग रहा इसके अलावा नीरज धृतलहरे लोकेश भारती, योगेश जोशी, सुरेन्द्र बाघमारे, मनीष बराहेन ,राजेश तांडी, सूरज , मनीष गेंद्रे, सानू भरत जांगड़े थे।
