दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम व संभागीय महामंत्री सत्येंद्र गुप्ता के नेतृत्व मे कलेक्टर दुर्ग डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक पैरामेडिकल स्टाफ ओर फील्ड के स्वास्थ्य अमले के संकमित होने पर शंकराचार्य मेडिकल कालेज ओर सेक्टर 9 अस्पताल मे अलग वार्ड आरक्षित करने ओर इलाज मुहैया कराने ज्ञापन सौपा । सैय्यद असलम ने बताया कि दुर्ग जिले आम जनमानस की कोविड 19 महामारी रोकथाम ओर नियंत्रण मे स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला लगा हुआ है । अभी तक 60 से ज्यादा विभाग के चिकित्सक ओर पैरामेडिकल स्टाफ कोविड संकमित हो चुके है। जिला अस्पताल के 5 चिकित्सक स्टाफ नर्सेज ओर गामीण स्वास्थ्य संयोजक व मैनेजमेंट ओर ट्रेसिग कार्य मे लगा अमला संकमित हुआ है। दो कर्मचारियों ने अपनी जान कोविड पाजिटिव होकर गवाई है। अभी तक उनके परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिल पाई है ओर केंद्र सरकार द्वारा घोषित 50 लाख.रूपये का बीमा क्लेम राशि हेतु जिला स्तर पर गठित टीम ने अभ्यावेदन प्रकरण बनाया है । असलम ने कहा कि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए अलग वार्ड की मांग.इसलिए कर रहे कि स्वास्थ्य विभाग का अमला वैसे ही कम.है ।शीघ स्वास्थ्य होकर इस अमले को पुनः सेवा मे लिया जा सकता है । छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सभी कोविड 19 संकमित मरीजो के लिए भी बेहतर व्यवस्था करने ओर भोजन की गुणवत्ता अच्छी ओर वार्ड मे साफ सफाई करने के लिए अतिरिक्त स्वीपर रखने की मांग रखी है। ज्ञापन सौपने वाले मे सैय्यद असलम ,अजय नायक,सत्येद गुप्ता, रोशन सिह , तृपेश शर्मा , प्रमेश पाल ,राकेश तिवारी,लक्षमी कांत धोटे,खिलावन चंदाकर,संजय मिश्रा,दिलीप गजभिए ,पूनम साहू,गिरजा रशमी, लिनसी राजन ओर एन के साहू चिकित्सकों मे डा पीयम सिह डा अनिल अग्रवाल, डा आशीष शर्मा, डा भुनेश्वर कठौतिया, डा सुब्रत नंदी डा सुदामा चंदाकर डा सी बी एस बंजारे ,डा विनीता धुव्र, डा.अनिल शुक्ला ,डा.डी.पी.ठाकुर ,डा बेलचंदन ,गीतांजलि गुप्ता, रशमी, बी एल वर्मा, एम पंडैया, देवेन्द्र राजपूत एल खान ,मंजू डे सहित कई लोग ने मांग की है ज्ञापन कलेक्टर की अनुपस्थिति मे अपर कलेक्टर पंचभाई ने लिया है मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डा गंभीर सिह ने त्वरित कार्यवाही करते हूए कंचादूर मेडिकल कालेज मे एक वार्ड आरक्षित करने निर्देश जारी करते हुए शंकराचार्य मेडिकल कालेज मे इलाज हेतु 5 बेड आरक्षित करने निर्देश दिया है। असलम ने मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग का आभार जताया है।

