CM बघेल ने लांच किया गोधन न्याय योजना एप…एक क्लिक से मिलेगी जानकारी, वीडियो कांफ्रेंस से हितग्राही व जनप्रतिनिधियों से की चर्चा

पाटन। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने आज गोधन न्याय योजना का एप लांच किया। अब एक क्लिक से इसकीं जानकारी मिल जाएगी। उन्होंने सिकोला गौठान से वीसी के माध्यम से जानकारी ली। सरपंच उषा निषाद से गौठान की जानकारी ली। गौठान समिति अध्यक्ष् गौकरण यादव  ने बताया कि समिति के तरफ से एक चरवाहा और गाव की तरफ से एक चरवाहा लगाया है जो पशु पालकों के पशुओ के साथ साथ आवारा पशुओ का भी चराई की व्यवस्था किये है। इसकीं मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने सराहना की। इसके अलावा एक हितग्राही कविता पति भुनेश्वर से बात किया। उन्होंने बताया की वे अभी तक 35 क्विंटल गोबर बेच चुके है जिसका राशि भी उन्हें मिल गई है। इस अवसर पर ओएसडी आशीष वर्मा,कलेक्टर दुर्ग  सर्वेश्वर भूरे, जिला पंचायत अध्यक्ष् शालिनी यादव, उपाध्यक्ष् अशोक साहू, रमन टिकरिहा, अश्वनी साहू, सचिव बिहारी लाल साहू, सहित ग्रामीण मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *