संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे पाए गए कोरोना पॉजिटिव, परिवार के 11 सदस्य भी मिले संक्रमित

बेमेतरा। संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. बंजारे के साथ उनके स्टाफ के 7 सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. इसके साथ ही बंजारे के परिवार के 11 सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए हैं. इस रिपोर्ट के बाद सारे लोग होम आइसोलेट हो गए हैं. बता दें कि बेमेतरा जिले के नवागढ़ से गुरुदयाल सिंह बंजारे विधायक हैं.

पिछले दिनों नवागढ़ विधानसभा के विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे के पीएसओ और वाहन चालक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. लेकिन संसदीय सचिव और बाकी स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई थी. सुरक्षा के दृष्टिकोण से  वे 5 दिन के लिए होम क्वारंटीन हुए थे. संसदीय सचिव ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी थी. लेकिन अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. साथ में परिवार के सदस्यों भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *