दो मोटरसाइकिल में भिड़न्त एक की मौत दो घायल

धमतरी। जिले के भखारा के सिलघट मोड़ के पास दो मोटरसाइकिल आमने सामने से जा भिड़ी। इस सड़क हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 10 बजे भखारा के निवासी कीर्तन साहू अपनी बाइक से कौही की ओर जा रहा था, दूसरी तरफ पाटन से रोशन ढीमर और सुनीता ढीमर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने दोनर जा रहे थे। तभी सिलघट मोड़ के पहले दोनों मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। तीनों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने कीर्तन साहू को मृत घोषित कर दिया। रोशन ढीमर की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *