कोरोना टेस्ट के बहाने गर्भवती महिला से अश्लील हरकत, स्वास्थ्य कार्यकर्ता पर अपराध दर्ज

गरियाबंद। राजिम थाना क्षेत्र कोपरा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने कोरोना टेस्ट करने के बहाने गर्भवती महिला से अश्लील हरकत करने लगा। राजिम पुलिस के अनुसार गर्भवती महिला के पति कोराना संक्रमित हो गए हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनके संपर्क में रहे सभी लोगों का चेकअप कर रहे हैं। जिसके लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता शत्रुघन सेन उनके घर कोरोना जांच करने पहुंचे थे।

जांच के दौरान उक्त आरोपी स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने गर्भवती महिला का पहले ब्लॉउज को उतरवाया और संवेदनशील जगहों को टच करने लगा। इस बात की जानकारी गर्भवती महिला ने अपने परिजनों का दी इसके बाद इसकी जानकारी ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी को दी गई। जानकारी के बाद यहां स्वास्थ्य विभाग ने इसे संज्ञान में लेते हुए उक्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता के खिलाफ राजिम थाना में रिपोर्ट दर्ज की है। राजिम पुलिस ने आरोपी शत्रुघन सेन के खिलाफ 376-B-IPC, 450-IPC का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *